Buxar Top News: जनता के साथ क्रूर मजाक को नहीं करेंगे बर्दाश्त, 24×7 सिटी अस्पताल नहीं खोले जाने पर होगा विरोध - विधायक |
सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने एक बार फिर सांसद सह स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को निशाने पर लिया है.
- 24×7 सिटी अस्पताल की जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुनः हो रहा उद्घाटन.
- विधायक ने सदन में उठायी थी मांग, सरकार ने दी थी 24×7 सिटी अस्पताल खोलने की मंजूरी.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने एक बार फिर सांसद सह स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को निशाने पर लिया है.
दरअसल विधायक सांसद द्वारा पुराने अस्पताल परिसर में 24×7 सिटी अस्पताल की जगह सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुनः उद्घाटन कराए जाने से नाराज हैं.
विधायक का कहना है कि तकरीबन 17 वर्षों से चली आ रही जनता की मांग को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने सदन में पुराने सदर अस्पताल परिसर में 24×7 सिटी अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाई थी जिसमें तत्कालीन शिक्षा मंत्री अजीत कुमार चौधरी ने भी पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से जनता की इस मांग को पूरा कराया था.
इस आशय का पत्र राज्य सरकार से जिला प्रशासन एवं चिकित्सा पदाधिकारी को पूर्व में ही प्राप्त हो चुका है. बावजूद इसके सांसद अश्विनी कुमार चौबे जनता के साथ क्रूर मजाक करते हुए पूर्व से कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ही उद्घाटन माननीय राज्यपाल के हाथों करवाने जा रहे हैं. विधायक ने कहा की जनता की अति आवश्यक मांग को दरकिनार कर जनता को धोखा देने की नीति को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा 24 × 7 सिटी अस्पताल बनाए जाने तक विरोध जारी रहेगा.
देखें वीडियो:





Post a Comment