Header Ads

मतदान को लेकर कुश्ती का हुआ आयोजन ..

प्रतियोगिता में बक्सर सदर और चौसा प्रखंड का दबदबा कायम रहा और अधिकतम प्रतिस्पर्धाओं में इन दोनों प्रखंडों के पहलवानों ने ही बाजी अपने नाम की.

- मतदाता जगररूकता के लिए आयोजित किया गया था कार्यक्रम.
- अलग-अगल किलोग्राम के वर्ग में हुई प्रतियोगिता.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जिले में चलाए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत  शुक्रवार को ऐतिहासिक किला मैदान के समीप अनुमंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके तहत कई किलोग्राम वर्ग में प्रतियोगिता कराई गई और विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में बक्सर सदर और चौसा प्रखंड का दबदबा कायम रहा और अधिकतम प्रतिस्पर्धाओं में इन दोनों प्रखंडों के पहलवानों ने ही बाजी अपने नाम की. प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी ने किया.

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में 57 किलोग्राम वर्ग में सदर प्रखंड के मंटू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो चौसा के अरुण राठौर ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया. 57 से 61 किलोग्राम वर्ग में चौसा के प्रदीप कुमार सिंह ने प्रथम स्थान अधिकार किया तो सदर प्रखंड के सुनील कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, 61 से 65 किलोग्राम वर्ग में नीलोत्पल पराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में चौसा के दीपक कुमार को प्रथम तो सदर प्रखंड के पंकज कुमार को द्वितीय स्थान हासिल हुआ. इसी तरह 70 से 74 किलोग्राम वर्ग में चौसा के झारखंडेय ने बाजी अपने नाम की तो चौसा के ही पिंटू कुमार ने दूसरे स्थान पर अपने नाम का पताका फहराया. 74 से 79 किलोग्राम वर्ग में सदर प्रखंड के सुनील कुमार ने प्रथम तथा चौसा के संजीत सिंह यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, 79 किलोग्राम वर्ग में पंकज कुमार यादव को प्रथम एवं गंगा सागर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मेडल देकर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने सम्मानित किया.














No comments