Header Ads

धूमधाम से मना महिला विकास सेवा संस्थान का प्रथम वार्षिकोत्सव ..

कहा कि, महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए बनाए गए महिला विकास सेवा संस्थान की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे देश भर से समाजसेवी महिलाओं ने आकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अतिथियों के आगमन से महिला विकास सेवा संस्थान को और भी आत्मबल प्राप्त हुआ है. 

- प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित था वार्षिकोत्सव
- शामिल हुई देश भर से आई समाजसेवी महिलाएं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: महिला विकास सेवा संस्थान की प्रथम वर्षगांठ पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद इन्द्रताप सिंह की धर्मपत्नी बेबी सिंह के द्वारा किया गया. वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व महिला विकास सेवा संस्थान की सैकड़ों महिलाओं ने रोड शो का आयोजन किया. रोड शो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जायसवाल धर्मशाला पहुँचा, जहां संयोजक गोविंद जायसवाल ने रोड शो में शामिल महिलाओं का स्वागत किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद जायसवाल ने कहा कि, महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए बनाए गए महिला विकास सेवा संस्थान की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे देश भर से समाजसेवी महिलाओं ने आकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अतिथियों के आगमन से महिला विकास सेवा संस्थान को और भी आत्मबल प्राप्त हुआ है. जिसके बाद समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था और भी बढ़-चढ़कर कार्य करेगी.
उन्होंने बताया कि भोपाल से किरण चौकसे बनारस से रीता जायसवाल, खगड़िया से मधुबाला कुमारी, पटना से गायिका चैताली राज, फरहीन, सोनाली सिंह, जमानिया से नीमा जायसवाल, रमेश जायसवाल, बुहारनपुर से रजनी दीपक, गाजीपुर से प्रीति जायसवाल, ग्वालियर से अर्चना कुमारी, बिक्रमगंज से सीमा सिंह ने आकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया.

उन्होंने बताया कि, संस्थान की संरक्षक डॉ ह्रींगमणि, नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद मीना सिंह, वार्ड पार्षद सूर्य कुमारी देवी, तथा संस्थान की जिलाध्यक्ष शिल्पी देवी, नीलम देवी, ममता देवी, तारा वर्मा, रागिनी देवी, रीना शर्मा, हनी जायसवाल, तारा मुनि चौधरी, चंपा शर्मा, किरण जायसवाल, पूनम चौबे, मीना देवी समेत सेवा संस्थान की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सम्मानित किया गया जिसमें मुन्ना जायसवाल, संतोष कुमार, ललन शर्मा, प्रदुम्न कुमार आदि शामिल थे. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं तथा बच्चों ने नृत्य तथा गायन के द्वारा समा बांध दिया.













No comments