Header Ads

BuxarTopNews: अंतर्राष्ट्रीय भाषा वैज्ञानिक के पुरस्कृत होने पर दी गयी बधाई

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर/राजपुर: अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भाषा वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह को विगत 30 मार्च को पटना में राज्य सरकार द्वारा डॉ ग्रियर्सन पुरस्कार मिलने पर प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही ,सम्राट अशोक क्लब के बिहार प्रभारी दयानन्द मौर्य ,श्रीनिवास सिंह ,महेन्द्र मौर्य ,श्याम कुमार सिंह ,मंगराॅव पैक्स अध्यक्ष अरबिन्द सिंह कुशवाहा ,संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने इन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है.विदित हो कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह अभी फिलहाल शांति प्रसाद जैन काॅलेज सासाराम में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष भी है जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रख्यात भाषा वैज्ञानिक हैं जो लगभग 100 भाषाओं के जानकार हैं.इनके द्वारा लिखी गयी दर्जनों पुस्तकें इग्नू ,आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों की पढ़ाई के साथ-साथ इनके उपर भी कई छात्र शोध कर रहे हैं.इनके द्वारा अभी भी शोध एवं लेखन कार्य जारी है.इनके द्वारा लिखी गयी मुख्य रचनाओं में भाषा का समाजशास्त्र ,नाग परिवार की भाषाएं ,ओबीसी साहित्य विमर्श ,इतिहास का मुआयना ,पंचानवे भाषाओं के शब्द कोश सहित अन्य दर्जनों पुस्तके इनके द्वारा लिखी गयी है।

No comments