Header Ads

Buxar Top News: नारी शक्ति के सम्मान से ही संभव है समाज का विकास: डॉ. आशुतोष सिंह |



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:"नारी शक्ति के सम्मान से ही समाज का विकास संभव है" उपरोक्त बाते रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. आशुतोष सिंह ने स्थानीय माँ शिवरात्रि हेल्थ हॉस्पिटल में बक्सर की गौरव मिसेज इंडिया श्रीमती किरण शोभा के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कही। डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि कोई भी समाज तब तक विकास के पायदान पर अग्रसर होकर शिखर पर नही पहुंच सकता जब तक कि महिलाओं को उचित सम्मान ना दे। साथ ही महिलाओं को भी आगे बढ़ कर एक बेहतर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि "यह पूरे बक्सर के लिए गर्व की बात है कि बक्सर की बेटी श्रीमती किरण शोभा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से सौन्दर्य प्रतियोगिता के उच्चतर मुकाम पर पहुँची और जीत हासिल करी। निश्चित रूप से यह हमारे शहर की महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉस के वाईस चेयरमैन डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि उपलब्धियों के इस मुकाम पर पहुंच कर भी श्रीमती किरण शोभा जिस तरीके से अपने समाज और अपने शहर से जुड़ी है वह लगाव अप्रतिम है। समाज के प्रति उनका यह प्रेम उन्हें एक नई ऊँचाई पर स्थापित करता है।"

गूँज के राज्य संयोजक श्री शिवजी चतुर्वेदी ने कहा कि "श्रीमती किरण शोभा आज के आधुनिक युग की नारी की नई परिभाषा है। जिस प्रकार उन्होंने अपने व्यस्त दिनचर्या, नौकरी और भागदौड़ के बावजूद मिसेज इंडिया के बाद प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड प्राप्त किया है वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व की मालकिन कोई भारतीय नारी ही कर सकती है। वास्तव में यह एक नए युग की भारतीय नारी की चमक है जो पूरे समाज को आलोकित कर रही है।"

श्रीमती किरण शोभा ने कहा: "मुझे उम्मीद नही थी कि अपनी जन्मभूमि बक्सर में मुझे इतना प्यार और सम्मान मिलेगा। लेकिन जिस तरीके से मुझे बक्सर के लोगो ने प्यार और सम्मान दिया है उसके लिए मैं आजन्म आभारी रहूंगी। मैं हमेशा से सोचती थी कि बक्सर में स्वास्थ्य समस्याओं से निबटने की तैयारी कैसी होगी। परंतु माँ शिवरात्रि हेल्थ हॉस्पिटल में आने के बाद पता चला कि बक्सर जैसे शहर में भी विश्वस्तरीय सुविधाओ युक्त एक ऐसा अस्पताल है जहाँ ना सिर्फ कुशल चिकित्सको द्वारा समुचित उपचार होता है बल्कि गरीबों के लिए बीपीएल वार्ड के तहत एकदम निःशुल्क उपचार भी किया जाता है। आधुनिक सुविधाओं वाला यह अस्पताल बक्सर के लोगों के लिए एक वरदान है जो उपचार के लिए बाहर जाते थे और ठगी का शिकार होते थे। इसके लिए डॉ. आशुतोष सिंह के साथ समूचा अस्पताल प्रबंधन बधाई का पात्र है।"

 उपरोक्त अवसर पर डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. शशांक शेखर, श्री शिवजी चतुर्वेदी, डॉ. दिलशाद आलम और भोजपुरिया जनचेतना मंच के संयोजक विवेक कुमार सिंह, अनिल उपाध्याय के साथ अस्पताल प्रबंधन के समस्त कर्मी, भोजपुरिया जनचेतना मंच के कई सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


No comments