BTN: दानापुर कैंट से चलकर सियाचिन ग्लेशियर तक की यात्रा पर निकले दो वीर सैनिक, बक्सर में स्वागत विश्व शांति का है उद्देश्य
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: विश्वशांति अरमान मन में लिए साइकिल से दानापुर कैंट से चलकर सियाचिन ग्लेशियर तक की यात्रा पर निकले दो वीर सैनिकों का बक्सर में हुआ सम्मान किया गया | जय जवान जय किसान जय दिव्यांग से गूँज उठा पूरा बक्सर जब कल अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी संतोष मिश्रा व अनुराग चंद्रा जी का काफिला अपने एड्वेंचरस जर्नी के दौरान बक्सर पहुँचा। नजारा देखने लायक था शहर के तमाम युवा व छात्र नेता जो जहाँ था जल्दी से एक झलक पाने के लिए बक्सर गोलंबर पर उमड़ पड़े। गौरतलब की जब कोई दिव्यांग साथी दानापुर कैन्ट से सियाचिन की यात्रा के लिए समर्पित हो यह सम्मान उसका हक बनता हैं। बक्सर के तीन युवा पवन उपाध्याय,कमलेश सिंह "आंदोलन",गिट्टू तिवारी त्रिदेव बनकर दिन रात एक कर के इसका आयोजन किए। बताते चले कि यह काफिला निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से पहुँचा फिर भी युवाओं में वहीं जोश व जुनून था। कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता सौरभ तिवारी व अध्यक्षता अंकित द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सुरेश मिश्रा,प्रभाकर ओझा,राम जी सिंह,प्रभाकर मिश्रा,संदीप ठाकुर,बिमल सिंह,आशीष कुमार,अजय मिश्रा ने संबोधित किया। साथ ही पिन्टू सिंघानिया व गोलू गोसाई ने अपने अल्फाजो से लोगो को भावुक कर दिया। बक्सर की भूमि को नमन करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने यहाँ मिले प्यार दुलार के लिए सहृदय धन्यवाद दिया व सरकार से अपनी नाराजगी जताई। अंत कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन त्रिदेव आयोजकों ने किया। जाते जाते यहाँ से जुटाए गए चंदो को उनको समर्पित किया गया बिहारी सर, बंटी शाही, तथा दर्जनों लोग उपस्थित रहे। बक्सर के युवाओं को जोश इस कदर सर चढ कर बोल रहा था आखिर हो भी क्यों नहीं जब यह यात्रा शहीद भाई व महिला शक्ति के सम्मान में था। बागी बलिया के धरती तक युवाओं ने उनका साथ दिया व आगे की यात्रा की मंगल शुभकामनाएँ दी। लौटने के दौरान आयोजकों मीडिया के साथियों से आत्मिय माफी भी माँगी समय के चलते खबर की जानकारी नहीं पहुँच पायी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रामजी सिंह,धनजी सिंह,पिंकू मिश्रा, सोनू पाण्डेय, मिठू बाबा,सुमित,नीरज, बीरू सिंह,दीपक राज मिश्र,अमन राज,रूपेश,सोनू, बिट्टू गुप्ता,राजीव वर्मा,एम तमाम युवा साथी
ब्यस्थापक आंदोलन टीम,राम बिहारी सर,सरस्वती विद्या मंदिर नई बाजार बक्सर
इस कार्यक्रम में उपस्थित रामजी सिंह,धनजी सिंह,पिंकू मिश्रा, सोनू पाण्डेय, मिठू बाबा,सुमित,नीरज, बीरू सिंह,दीपक राज मिश्र,अमन राज,रूपेश,सोनू, बिट्टू गुप्ता,राजीव वर्मा,एम तमाम युवा साथी
ब्यस्थापक आंदोलन टीम,राम बिहारी सर,सरस्वती विद्या मंदिर नई बाजार बक्सर
Post a Comment