Buxar Top News: हथियार व कारतूस के साथ बाइक सवार दो गिरफ्तार ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो
लोगों को गिरफ्तार किया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय
थानान्तर्गत निकृष-संगरांव रोड से बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है |
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से हथियार तथा गोली के बरामद होने की भी सूचना मिली है
|
मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थाना प्रभारी श्याम बिहारी राय ने
बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति हथियार के साथ
गहमर से कजरियां जा रहे है | इस आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था | जिसकी गिरफ्त
में दोनों आ गए | उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रेम शंकर पाण्डेय(55
वर्ष), पिता- स्व. नगीना पाण्डेय जो कि कजरियां का रहने वाला है तथा सोनू
पाण्डेय(25 वर्ष), पिता – हरिहर पाण्डेय जो कि संगरांव का रहने वाला है शामिल है |
जिसमें प्रेम शंकर पाण्डेय के पास एक देशी कट्टा, 3 जिन्दा कारतूस तथा 2 खोखा
बरामद किया गया है | दोनों बाइक पर सवार होकर गहमर से कजरियां जा रहे थे |
उन्होंने बताया कि प्रेम शंकर पाण्डेय अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है
तथा वह पहले भी कई आपराधिक वादों में अभियुक्त रहा है | उसको उत्तर प्रदेश के गहमर
में हिबा(भूखंड) मिला है जिसकी देखरेख के लिए वह गहमर गया था और वहीँ से लौट रहा
था | गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है |
Post a Comment