Header Ads

Buxar Top News: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रथम बक्सर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष श्री राणाप्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में की गयी. बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह की प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. 


वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन पर गाजे बाजे के  उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह एवं जिला प्रभारी पवन सिंह का स्वागत किया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राणाप्रताप सिंह ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है आज देश की आबादी का पैसठ प्रतिसत जनसँख्या युवाओं का है. इस स्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेवारी काफी बढ़ जाती है.


 आज हमारे युवा वर्ग नशे के आदि होते जा रहे है, वाहनों में अश्लील गाने बजाये जा रहे है, युवाओं में राष्ट्रीयता का अभाव होते जा रहा है. भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह दायित्व बनता है कि युवाओं को इन कुरीतियों से बचने में अपना योगदान दे. बैठक आगामी कार्यकर्ताओं पर भी प्रकाश डाला गया. बैठक का सञ्चालन  नविन निश्छल चतुर्वेदी ने किया. तथा स्वागत भाषण प्रमंडल अध्यक्ष सुशिल राय  ने की.  कार्य समिति सदस्य विश्वनाथ राम राष्ट्रिय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के विनोद राय , जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, नीकु तिवारी, सुनील ओझा, चन्दन राम, विकास सिंह, ओम  यादव, नितीश मिश्रा, अमर जायसवाल अजय सिंह, राम जी सिंह, चन्दन पांडेय, बबलू ठाकुर, धीरेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे. 





No comments