Header Ads

Buxar Top News: विवाहिता की जलने से मौत, पुलिस जुटी जांच में ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थानाक्षेत्र के जमुनांव गाँव में एक महिला की जलने से मौत हो गयी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गाँव अखिलेश पासवान की पत्नी मनपुरा देवी(28वर्ष) की मत जलने की वजह से हो गयी | महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | जबकि पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि महिला ने स्वयं को आग लगा ली जिसके कारण जलने से उसकी मौत हो गयी |

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि धनसोई थानान्तर्गत दयालपुर गाँव के रहने वाले बिहारी पासवान ने अपनी पुत्री मनपुरा की शादी अखिलेश से की थी | शादी के बाद उसकी दो संताने भी हैं जिसमें एक पांच साल की बच्ची तथा एक दो साल का लड़का शामिल है | गुरुवार की रत अचानक महिला की जलने से मौत हो गयी | घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया | उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा | हालांकि, इस विषय में कोइ लिखित शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है | 




No comments