Header Ads

Baxar Top News: राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे सपाई, पुलिस ने किया गिरफ़्तार ...





बक्सर टॉप न्यूज़, पटना: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के औरास से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पटना के आयकर गोलम्बर पर प्रदर्शन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद किरनमय नंदा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, प्रदेश सचिव अश्वनी कुमार वर्मा प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू सिंह, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी सिंह एवं सैकड़ों सदस्यों के द्वारा पटना स्थित आयकर गोलम्बर पर प्रदर्शन किया गया |

 दरअसल सभी नेता 27 को होने वाली बैठक में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे तभी सूचना मिली जिसके बाद वे सड़क पर उतर गए |

 प्रदर्शन से सड़क जाम की स्थिति हो जाने के बाद मौके पर पहुँची कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा सपा नेताओं पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ़्तार कर कोतवाली थाना ले जाया गया | बाद में शाम को उन्हें छोड़ दिया गया | नेताओं ने कहा कि सरकार की दमनात्मक नीतियों के ख़िलाफ़ जम कर विरोध किया जाएगा |

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर उस समय गरमा गई जब उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को चकमा देकर औरैया जाने के प्रयास में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अखिलेश यादव को कानपुर के साथ ही कन्नौज में हिरासत में लेने की तैयारी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री को हसनगंज में गेस्ट हाउस में अस्थाई जेल ले जाया गया है।

बताते चले की बुधवार को औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ था पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था। दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।

मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज जा रहे थे।











No comments