Header Ads

Breaking News: बड़ी कार्रवाई: JDU ने 21 नेताओं को पार्टी से निकाला, पढ़ें पूरी लिस्ट







बक्सर टॉप न्यूज़, पटना : जेडीयू ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि 21 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है।

वरिष्ठ नारायण सिंह ने बताया है कि जिन 21 नेताओं पर ये कार्रवाई की गई है वह सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। पार्टी ने जिन नेताओं को सस्पेंड किया है। उनमें पूर्व सांसद अर्जुन राय, विधायक रमई राम भी शामिल।  इससे पहले राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी को जनता दल (यू) संसदीय दल से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से विपक्षी दलों की बुलायी गयी बैठक में अंसारी ने हिस्सा लिया था। वहीं जेडीयू ने शरद यादव को भी संसदीय दल के नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह आरसीपी सिंह को जदयू संसदीय दल का नया नेता चुन लिया गया।

जेडीयू ने इन नेताअों को पार्टी से निकाला

1. रमई राम- पूर्व मंत्री
2. अर्जुन राय- पूर्व सांसद, सीतामढ़ी
3. राजकिशोर सिन्हा- पूर्व विधायक, वैशाली
4. विजय वर्मा, पूर्व सचिव, मधेपुरा
5. धनिकलाल मुखिया-जिलाध्यक्ष सहरसा
6. सियाराम यादव- पूर्व जिलाध्यक्ष, मधेपुरा(राज्य परिषद सदस्य)
7. विन्देश्वरी सिंह-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जद(यू) श्रमिक प्रकोष्ठ
8. इसराईल मंसूरी-राज्य परिषद सदस्य, मुजफ्फपुर
9. मिथलेश कुशवाहा-जिलाध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ
10. निरंजन राय-राज्य परिषद सदस्य, गायघाट, मुजफ्फरपुर
11. देवकांत राय-दरभंगा
12. टिन्कु कसेरा-व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष मधुबनी
13.जयकुमार सिंह-प्रखण्ड अध्यक्ष-सोनबरसा
14. धीरेंद्र यादव - प्रखंड अध्यक्ष- कहरा
15. उदययचंद्र साहा - व्यवसायिक प्रकोष्ठ
16. विरेंद्र आजाद - प्रखंड अध्यक्ष- बिहारीगंज
17. सुरेश यादव - प्रखंड अध्यक्ष सतर कटैया
18. विजेंद्र यादव - प्रखंड अध्यक्ष- सौर बाजार
19. रमण सिंह - किसान प्रकोष्ठ, मधेपुरा
20. कमल दास - अध्यक्ष मधेपुरा नगर परिषद
21. देवेंद्र साह - जिला परिषद उपाध्यक्ष, सीतामढ़ी

No comments