Header Ads

Buxar Top News: बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने स्वयंसेवकों के दल के साथ भेजी राहत सामग्री ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: उत्तरी बिहार में बाढ़ की विभीषिका से लाखों लोग निर्वासित जीवन जीने को मजबूर हैं। उनकी मदद को जिला के कांग्रेसियों ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को विभीषिका से जूझ रहे लोगो के सहयोग को राहत सामग्री की खेप भेजी है। यह कार्य कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरीय कांग्रेसी नेता प्रो. केके तिवारी के निर्देश और मार्गदर्शन में किया है।

इस दौरान राहत सामग्री से भरे वाहन को पार्टी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक एवं वरीष्ठ कांग्रेसी जाग्बली तिवारी ने संयुक्त रूप से पार्टी ध्वज दिखा उसे रवाना किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहत सामग्री में 50 ¨क्वटल चावल, 12 क्विंटल चूड़ा, 10 कार्टून कपड़े, सात बोरी गुड़, तीन कार्टून बिस्कुट एवं दवाइयों से भरा एक कार्टून भेजा जा रहा है। यह खेप किशनगंज जिला में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री के साथ एक स्वयंसेवकों की टोली भी लगाई गई है। जिसमें नंदकिशोर लाल, ललन दूबे, अंशु तिवारी, अनुराग राज त्रिवेदी, कृपाशंकर पांडेय एवं गुप्तेश्वर चौबे के नाम शामिल हैं। इस दौरान कामेश्वर पांडेय, अनिल कुमार त्रिवेदी, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा, राजर्षि राय, विनय सिंह, बुच्चा उपाध्याय, राघवेंद्र मिश्रा, राजारमण पांडेय, राजीव पांडेय, शैलेश दुबे, संतोष सिंह, रामप्रसन्न द्विवेदी, करुणानिधि दुबे , रामाकांत चौबे आदि मौजूद थे।











No comments