Header Ads

Buxar Top News: जन टीवी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाये हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दी एक लाख की सहायता ..





बक्सर टॉप न्यूज़, पटना: बिहार विपदा की घड़ी में है और ऐसे में बिहार को हर हाथ से मदद की आवश्यकता है। मैं आभारी हूँ जन टीवी के मालिक का जिन्हों ने बिहार की इस विपदा में हमे मदद देकर हमे हौसला दिया है। ये बात बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने जन टी वी के एम डी को कही है, जब बिहार के मुख्यमंत्री के बाढ़ राहत कोष में 1 लाख रुपये का चेक जन टी वी के बिहार झारखंड के प्रभारी भूपेन्द्र दूबे ने  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया।          श्री दूबे ने बताया कि जन टीवी के एमडी ने बिहार में आई बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में 1 लाख की मदद दी है और मैं एमडी के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें यह चेक दिया।

उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों की यह अप्रतिम पहल है, वही श्री दूबे ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है मैं  इस पल का हिस्सा हूँ।
इस आशय की जानकारी स्थानीय संवाददाता अजय राय ने दी |











No comments