Header Ads

Buxar Top News: बड़ी खबर: बक्सर में चोरी की बड़ी घटना बंधक बनाकर घर में की चोरी ...


बक्सर टॉप न्यूज़ बक्सर, औद्योगिक थाना के मझरियाँ पंचायत स्थित पड़री-सोनबरसा मार्ग पर स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने लोगों को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया | इस विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझरिया गांव के रहने वाले संतोष साह के घर में साड़ी का फंदा बनाकर चोर घुस आए | उन्होंने सबसे पहले घर के सदस्यों को बंधक बना लिया और फिर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया | सुबह में किसी तरह गृहस्वामी ने खुद को बंधन से आजाद कर आस-पड़ोस के लोगों को घटना के विषय में बताया | उन्होंने बताया कि रात को तकरीबन 12:30 बजे चोर घर में प्रवेश कर गए |  खटपट की आवाज सुनकर जागने पर चोरों ने सभी को बंधक बना दिया और घर में जमकर चोरी की चोरी की | इस घटना में चोरों ने तकरीबन दो लाख के गहनो पर हाथ साफ कर दिया, साथ ही हजारों रुपए नगद राशि को भी लेते गए | जिन बक्सों से चोरों ने गहनें वगैरह निकाले थे उनको उन्होंने सड़क पर फेंक दिया था | इस विषय में जानकारी लेने के लिए औद्योगिक थाना पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका |

बहरहाल चोरी की इस घटना ने चोरों के बढ़े हुए हौसलों को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है |














No comments