Header Ads

Buxar Top News: प्रशासन ने सौंपी नई जिम्मेवारी, सड़कों पर जूझने को मजबूर हुई जनता ..

सड़क जाम में फंसे लोग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने नायब तरीका अपनाया है | अब यहां लोग करते हैं स्वयं अपनी सुरक्षा | समस्याओं से स्वयं जूझते और निपटते भी हैं | जी हां ! प्रशासन ने ट्रैफिक को संभालने की अपनी जिम्मेदारी आम लोगों के कंधों पर सौंप दी है | शायद आपको विश्वास न हो लेकिन यही सच है | इस बात की सच्चाई से रुबरु होने के लिए आपको मुनीम चौक या जमुना चौक पर आना होगा जहां आपको अक्सर भीषण जाम में फंसे लोग एक दूसरे के सहयोग से जाम से निकलते नजर आ जाएंगे | जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कई मास्टर प्लान बनाए हैं जिनमें से एक वन वे ट्रैफिक भी था लेकिन  वह सिर्फ और सिर्फ  ऑटो चालकों के लिए है, उसके अतिरिक्त कोई भी वाहन वन वे ट्रैफिक के नियम का अनुपालन करता नजर नहीं आता है | वही बड़े स्कूल वाहनों को भी नगर में प्रवेश मिलने से भी  जाम की गंभीर समस्या  और विकराल हो जाती है |
 वन वे रूट का नजारा
रही सही कसर जाम से निबटने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी कर देते हैं| जाम से जूझती जनता को उसके हाल पर छोड़ कर  अक्सर वे तब तक आपको इधर उधर ही नजर आएंगे जब तक की जाम से जूझते लोग आपस में झगड़ ना पड़े |

 सदर अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार ने जाम की समस्या से त्रस्त जनता को जाम से निजात दिलाने का वादा किया था, जो कि  पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा है | ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जाम से त्रस्त जनता के प्रति प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं है?
 -बक्सर से विश्वजीत की रिपोर्ट














No comments