Header Ads

Buxar Top News: बाढ़ प्रभावित जिलों में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए के लिए कांग्रेसी मांगेंगे भीख, आप भी कर सकते हैं मदद ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  उतर बिहार में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित 14 जिला प्रभावित हुआ है जिसमें लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए है। आपदा की स्थिति में लोग कैम्प में शरण लिए हुए है। इस आपदा की स्थिति में जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक गांव के एक-एक घरों से 1 रू व स्वेच्छानुसार अनाज व अन्य खाद्य सामग्री लेना है और 24 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करना होगा ताकि 25 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जिलों को भेजा जा सके।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को ब्लड डोनेशन करने के बाद रक्त को रेडक्रॉस से अनुरोध कर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पूर्व में भी किए गए रक्तदान के कार्डों की भी वैधता को बाढ़ प्रभावित जिलों में सुनिश्चित करने की बात कहेंगे | वहीं 21, 22 एवं 23 अगस्त को जिले के दोनों अनुमण्डलो में भिक्षाटन किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितो के लिए प्रो. के.के. तिवारी ने 10 हजार रू एवं दो क्विंटल देने को कहा है वहीं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने अपने स्वेछानुसार देने को कहा है। इस कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पाण्डेय, बजरंगी मिश्रा, राहुल आनन्द, संजय पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।











No comments