Header Ads

Buxar Top News: रक्षा सूत्र बांध वृक्षों को बचाएं बहनें, पर्यावरण संरक्षित करने की शिक्षक ने की अपील ...







बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: एक सर्वे के अनुसार जितनी तीव्रता से वृक्षों का उन्मूलन किया जा रहा है, उस गति से नये वृक्ष का रोपण नगण्य है। अगर भविष्य में यही स्थिति बरकरार रही तो वर्ष 2022 में कृषकों के दुगुनी आमदनी का सपना अधूरा रहने से कोई रोक नही सकता। आये दिन असामयिक वर्षा होना, जलवायु परिवर्तन,बाढ़-सुखाड़ जैसी भीषण त्रासदीजैसे अशुभ संकेत अब परिलक्षित भी होने लगे है। इस घड़ी में संकुल संसाधन केंद्र,मोहनपुर के समन्वयक-सह - आसा पर्यावरण सुरक्षा अभियान के राज्य संयोजक शिक्षक  बिपिन कुमार ने जीवन के हर पहलू को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ कर पर्यावरण सुरक्षा अभियान संचालित करने का बीड़ा उठाया है। इस कड़ी में दिनांक 07 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर सभी बहनों से वृक्षों को रक्षासूत्र बांध उन्हें भी दीर्घायु होने की मनोकामना पूर्ण होने हेतु अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केअवसर पर मैं स्वयं बहनों को उपहार में वृक्ष प्रदान करूँगा तथा इस कृत्य हेतु अन्य लोगों को जागृत करूँगा।इस दिशा में इनके द्वारा "पर्यावरण मित्र " नामक समूह का गठन किया गया है, जिसमें डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, अनिता यादव, विजयलाल शर्मा, वंश नारायण सिंह, ओम प्रकाश, रमाकांत राम, हरेंद्र कुमार, पंकज कमल, राकेश रंजनपाठक, टोडरमल प्रसाद, अश्विनी कुमार लाल, विकाश कुमार, चंदन कुमार सिंह, ललन सिंह एवम सभी प्रखंडों के साक्षरताकर्मी-सह-आसा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग रक्षाबंधन के दिन बहनों से वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण संरक्षण करने तथा बहनों को उपहार में वृक्ष भेंट करने हेतु आम नागरिकों में संदेश देंगे। बिपिन कुमार ने आगे कहा कि हम अपने कमाई के कुछ हिस्सों को पर्यावरण संरक्षण में व्यय कर सामाजिक जिम्मेदारियो में अहम योगदान से भविष्य की पीढ़ी को बचा सकते हैं।








No comments