Header Ads

Buxar Top News: सुखद संयोग: एक ही दिन है राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं उनकी पौत्री का जन्मदिवस, युवा नेता नितिन ने दी बधाई ..


बक्सर सांसद सह स्वास्थ्य सह परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं उनकी पौत्री का जन्मदिवस आज है.

  • -    युवा भाजपा नेता नितिन मुकेश ने दी बधाई, कहा ऐसे ही करते रहें मार्गदर्शन
  • -    दोनों के स्वस्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की भी कामना.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर सांसद सह स्वास्थ्य सह परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं उनकी पौत्री का जन्मदिवस आज है. यह भी एक सुखद संयोग है कि आज एक ही दिन मंत्री तथा उनकी पौत्री अन्वी का जन्म दिन है.

भाजपा के जिलाध्यक्ष(आईटी एवं सोशल मीडिया)नितिन मुकेश ने बताया कि सांसद सह स्वास्थ्य सह परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अभिभावक कि तरह हमेशा उनका मार्गदर्शन किया है तथा ऐसे मार्गदर्शक का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहे उनकी भगवान से यही प्राथना है. साथ ही प्यारी बिटिया तन्वी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दोनों के स्वस्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की भी कामना युवा नेता ने की है.














No comments