Header Ads

Buxar Top News: शेखर बने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता ..

सदस्य शेखर सुमन को भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर का नगर अध्यक्ष बनाया गया है.

- लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं शेखर.
- नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने की प्रसन्नता जाहिर.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेखर सुमन को भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर का नगर अध्यक्ष बनाया गया है. शेखर को मिली नई जिम्मेदारी पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए भाजपा नेता राजेश सिन्हा, ओम जी, ज्वाला सैनी, निक्कू तिवारी, समेत अन्य लोगों ने अपनी बधाई व शुभकामना दी है.

 














No comments