Header Ads

Buxar Top News: आकांक्षा प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र तथा थर्मल पावर मजदूर संघ ने मनाया 69 वां गणतंत्र दिवस.

भारतीय तंत्र को जन अर्थात आम जनमानस से जोड़ने की कोशिश की हमारे सपनों के राष्ट्र का  निर्माण करेगी 

- देश की जनता को 69वें गणतंत्र दिवस की दी बधाई.
- कहा, भारत पुनः बन सकता है विश्व गुरु.

आकांक्षा प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आकांक्षा प्रकाश चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा हुकहां में ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक इंजीनियर रवि प्रकाश के द्वारा झंडा तोलन किया गया जिसके बाद बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराई गई. तथा सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया साथ ही आसपास के बच्चों तथा लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई गई झंडा तोलन के दौरान अजीत कुमार सिंह राकेश यादव मुन्ना ठाकुर संतोष कुमार सिंह संजय सिंह विवेक दीपक सिंह के अलावा कई बच्चे उपस्थित थे 

भारत विकास परिषद द्वारा किया गया झंडोतोलन:

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: 69 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदर्श बस्ती विकास परियोजना के तहत चयनित ग्राम हितन फरवरी में रजनीकांत फाउंडेशन द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बाल विकास केंद्र के संस्थापक एवं मशहूर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विंदेश्वरी त्रिपाठी एवं भारत विकास परिषद के विश्वामित्र शाखा बक्सर के अध्यक्ष डॉक्टर हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने  संयुक्त रुप से झंडोतोलन किया. उन्होंने कहा कि भारतीय तंत्र को जन अर्थात आम जनमानस से जोड़ने की कोशिश की हमारे सपनों के राष्ट्र का  निर्माण करेगी. इस दौरान मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर कन्हैया मिश्रा नहीं बच्चों को अपने बाल्य काल के अनुभव बांटे उन्होंने कहा कि उचित शिक्षा के साथ ही हम भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकते हैं. इस दौरान सतीश चंद्र त्रिपाठी, रामाशंकर उपाध्याय राकेश पांडेय, अनिल उपाध्याय संजय उपाध्याय ब्रह्मानंद यादव, शिवाधार तिवारी, समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में लहराया तिरंगा

बक्सर टॉप न्यूज़ बक्सर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर के द्वारा भी झंडा तोलन किया गया इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता सुशील कुमार मिश्रा ने राष्ट्र ध्वज फहराया मौके पर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर के शैलेश कुमार सलिल कुमार सहायक प्रबंधक परियोजना एवं लेखा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.


महर्षि च्वयन थर्मल पावर मजदूर संघ ने भी मनाया 69 वां गणतंत्र दिवस
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: महर्षि च्वयन थर्मल पावर मजदूर संघ चौसा के प्रधान कार्यालय चौसा मेला पर संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा ने झंडा फहराया इस अवसर पर संघ के महासचिव राजू खरवार, महिला संघ अध्यक्ष मीना देवी उर्फ खेदनी देवी उपाध्यक्ष डॉ डी आर दास, सचिव कालीचरण यादव, मीडिया प्रभारी रिजवान खान, मनोज चौधरी, सुदामा खरवार, शिवम वर्मा, उपेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद थे. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि आज देश 69 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज ही के दिन हमारे देश के संविधान को लागू किया गया था.














No comments