Header Ads

महिला दिवस पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी ..

इस दौरान भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के जज्बे को सलाम है. महिलाओं की प्रगति से ही समाज की प्रगति मापी जाती हैं

- नारी का सम्मान करने की कही गई बात.

- कहा, महिलाओं की प्रगति से होगा समाज का विकास.


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान बक्सर के द्वारा अंतरास्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जिसमें महिलाओं के समाज मे अहम भागीदारी और उनके सम्मान के बारे में बताया गया.  जिसमे सैकड़ो महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष दीना नाथ ने कहा कि नारी शक्ति देश की सबसे बड़ी  शक्ति है और नारी का सम्मान सबको करना चाहिए. 
 इस दौरान भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के जज्बे को सलाम है. महिलाओं की प्रगति से ही समाज की प्रगति मापी जाती हैं. उन्होंने कहा कि हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि जब तक हम अपने सोच में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक महिलाओं को वास्तविक हक नहीं मिल पाएगा. वैज्ञानिक सोच एवं प्रगतिशील विचार से ही महिलाओं का उत्थान किया जा सकता है. 
 कार्यक्रम में राजेश कुमार ,अमित कुमार,राहुल ,रवि,राजीव कुमार ,ममता कुमारी,विभा,कुमारी संगीता उपस्थित रही.











No comments