Header Ads

शादी के दिन ही आशिक के साथ फरार हुई दुल्हन ..

बारात द्वार पर लगने के बाद शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच दुल्हन अपने घर से आशिक के साथ फरार हो गई. इधर, जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा था, वैसे-वैसे लड़के पक्ष के लोगों द्वारा शादी के लिए बार-बार लड़की पक्ष से रस्मों को पूरा कराने की बात कही जा रही थी


- कृष्णब्रम्ह थाना क्षेत्र का है मामला.

- लड़के ने रात भर किया दुल्हन का इंतज़ार, सुबह बारात समेत लौटा वापस.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: इधर जनवासे में दुल्हा अपनी भावी दुल्हन के ख्यालों में खोया रहा और उधर दुल्हन मौके की तलाश पाकर आशिक के साथ घर से निकल गई. जिसके बाद बगैर दुल्हन लिए दुल्हा समेत बारात लौट गई. मामला कृष्णाब्रह्म का है.जहां, मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव से बुधवार की शाम में बारात आई थी.

बारात द्वार पर लगने के बाद शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच दुल्हन अपने घर से आशिक के साथ फरार हो गई. इधर, जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा था, वैसे-वैसे लड़के पक्ष के लोगों द्वारा शादी के लिए बार-बार लड़की पक्ष से रस्मों को पूरा कराने की बात कही जा रही थी. लेकिन लड़की पक्ष के लोग परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने का बहाना बनाते रहे. इसी बीच दुल्हन के गायब होने की भनक दूल्हे को भी लग गई. जबकि, लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन की खोज-बीन शुरू कर दी. तब तक सुबह हो चुकी थी. उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच शादी करने नहीं करने पर चर्चा होने लगी. दूल्हे ने भी लोकलाज का हवाला देते हुए आगे मिलने पर भी इस लड़की से शादी करने से इनकार करते हुए आत्महत्या तक करने की बात कहने लगा. इस दौरान दोनों पक्षों का नजारा काफी मार्मिक था. एक ओर बारात के लोग एक-दूसरे को दिलासा दे रहे थे और जमाने पर इसका दोष मढ़ रहे थे तो दुल्हन के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. बाद में बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा सहित बारात लौट गई.










No comments