Header Ads

सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा जदयू- आरसीपी सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर की बूथ पर एक अध्यक्ष तथा एक सचिव बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जदयू का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि, अभियान की समाप्ति तक जदयू एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा.

- सदस्यता अभियान की समीक्षा करने बक्सर पहुंचे थे जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता.
- कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू, बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने की कही बात.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. संभवतः इसी रणनीति के तहत जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता आरसीपी सिंह का शुक्रवार को बक्सर आगमन हुआ. वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए बक्सर पहुंचे थे. उनके साथ परिवहन मंत्री संतोष निराला भी बक्सर पहुंचे. बक्सर आगमन के दौरान उनका चौसा में जोरदार स्वागत किया गया जिसके बाद वह पार्टी की बैठक में शामिल हुए तथा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के संदर्भ में निर्देश दिए. 

बाई पास रोड में आयोजित पार्टी की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर की बूथ पर एक अध्यक्ष तथा एक सचिव बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जदयू का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि, अभियान की समाप्ति तक जदयू एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा.

इसके पूर्व जदयू नेता के स्वागत के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता काफी संख्या में चौसा पहुंचे हुए थे, जहां वह अपने नेता का जोरदार स्वागत करने के पश्चात काफिले में शामिल होकर बक्सर पहुंचे. मौके पर मौजूद राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमार न्यायालय ने कहा कि, बक्सर भी सदस्यता अभियान में पीछे नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान की गति को तेज करेंगे. 


बैठक में विधायक सह संगठन प्रभारी प्रभुनाथ राम, करहगर विधायक वशिष्ठ सिंह, प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह, राम बिहारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, करतार सिंह यादव, डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रवक्ता राघवेंद्र उज्जैन, संजय सिंह, राम व्यास कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, उपेंद्र सिंह, उत्तम तिवारी, मंजू गुप्ता, प्रीति पटेल, अभिषेक पटेल, रामाशंकर यादव, वीर राय, नंदकुमार राम जितेंद्र सिंह, प्रो. सुभाष सिंह, भरत मिश्रा तथा पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल रहे.








No comments