Header Ads

पहले दिन के अभियान में डेढ़ हजार ने ज्वाइन की राजद ..

कुल 1466 लोग राजद की सदस्यता ग्रहण की. बक्सर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पूरे 1 माह तक लगातार चलता रहेगा. इस अभियान के तहत 25 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले  

- सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा अभियान सम्मानित होंगे कार्यकर्ता
- बक्सर में युवा राजद जिलाध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अगस्त के क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान का आरंभ युवा राजद बक्सर के द्वारा युवा राजद के जिला अध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक बक्सर पर कैंप लगाकर किया गया. जिसमें कुल 1466 लोग राजद की सदस्यता ग्रहण की. बक्सर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पूरे 1 माह तक लगातार चलता रहेगा. इस अभियान के तहत 25 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले  कार्यकर्ता को क्रियाशील सदस्य बनाया जाएगा. 

बक्सर जिले में ढाई से तीन लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश मंडल, सुधीर गुप्ता,संतोष यादव, विशाल गुप्ता,भाई विवेक,गोविंद जयसवाल,मोहन यादव, चंदन यादव, जगदीश पहलवान, टिंकू राम, आशुतोष गुप्ता, सुमन शेखर, अरविंद आजाद, मोहित कुशवाहा, अंगद यादव, रवि कुशवाहा, हरिश्चंद्र राम, सोनू यादव, शब्बीर आचार्य, ओम प्रकाश माली, चंदन यादव, डॉक्टर इंद्रदेव कुशवाहा,बबन यादव,जितेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे.








No comments