Header Ads

महिला विकास सेवा संस्थान ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री ..

गोविंद जायसवाल ने नगर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्होंने इस संगठन को अपना स्नेह प्रदान किया है. जिसके कारण संगठन महिला विकास के क्षेत्र में कार्य करने को अग्रसर है. 


-  उपस्थित रहे सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन
- संयोजक ने किया सभी का धन्यवाद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: महिला विकास सेवा संस्थान के द्वारा छठ कर रही 11 महिलाओं को पूजा सामग्री, सूप, नारियल, वस्त्र इत्यादि प्रदान किया गया. मौके पर उप मुख्य पार्षद इंद्र प्रताप सिंह के द्वारा सभी सामग्रियां महिलाओं को प्रदान की गई.

इस दौरान जानकारी देते हुए महिला विकास सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक गोविंद प्रसाद जायसवाल ने बताया कि, महिला विकास सेवा संस्थान महिला उत्थान तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर सदैव कार्य करता रहता है. इसी क्रम में इस तरह के कार्यक्रम की परिकल्पना की गई थी. जिसके आलोक में आज छठ व्रती महिलाओं को पूजन सामग्री तथा नए वस्त्र प्रदान किए गए. गोविंद जायसवाल ने नगर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्होंने इस संगठन को अपना स्नेह प्रदान किया है. जिसके कारण संगठन महिला विकास के क्षेत्र में कार्य करने को अग्रसर है. मौके पर रालोसपा नेता नियमतुल्लाह फरीदी, वार्ड पार्षद सुरेश कुमार, लक्ष्मण शर्मा, राजेश जायसवाल, ललन शर्मा, पप्पू कुमार, विजय राजभर के साथ-साथ संस्थान की जिला अध्यक्ष शिल्पी देवी, जिला महासचिव रागिनी जायसवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदा बेगम, जिला कोषाध्यक्ष किरण जायसवाल, नगर महासचिव ममता देवी, नगर कोषाध्यक्ष मीना देवी, वार्ड अध्यक्ष रेनू पासवान, कविता पांडेय, तारामुनि देवी, सारिका देवी, प्रिया जायसवाल, सोनी जायसवाल समेत दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे.















No comments