Header Ads

कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होगी देव दीपावली, लाखों दीपों की रोशनी से जगमायेंगे गंगा घाट ..

साथ ही गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा.  उन्होंने बताया कि, इस बार भी लाखों की संख्या में दीप नगर के सारीमपुर घाट से लेकर पुलिया घाट तक जलाए जाएंगे. जिसके लिए नगर के कई सामाजिक संगठनों प्रबुद्धजनों तथा आम लोग आगे आ रहे हैं. 

- आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक.
- सभी गंगा घाटों पर एक साथ जलेंगे लाखों दीये.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: आगामी 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बक्सर में एक बार फिर देव दीपावली का भव्य आयोजन होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि, इस बार भी नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों दिए एक साथ जगमगाएंगे. कार्यक्रम को लेकर देव दीपावली पूजा समिति की प्रथम बैठक नगर के गोयल धर्मशाला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता देव दीपावली पूजा समिति के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने की.

इस बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बक्सर के विभिन्न गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली मनाई जाएगी. इस दौरान घाटों को दीयों की जगमगाती रोशनी से सजाया जाएगा. साथ ही गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा.  उन्होंने बताया कि, इस बार भी लाखों की संख्या में दीप नगर के सारीमपुर घाट से लेकर पुलिया घाट तक जलाए जाएंगे. जिसके लिए नगर के कई सामाजिक संगठनों प्रबुद्धजनों तथा आम लोग आगे आ रहे हैं. 

इसी के मद्देनजर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन स्थानीय गोयल धर्मशाला में किया गया था. जिसमें रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सह गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ तिवारी, भाजपा नेता बंटी शाही, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद बबन सिंह, युवा नेता स्नेहाशीष वर्धन, नियामतुल्लाह फरीदी, ओम जी, सुप्रभात गुप्ता, शशि गुप्ता पिंटू सिंहानिया, अरविंद पांडेय, रोहतास गोयल, प्रकाश पांडेय, भरत प्रधान, पप्पू राय, पंकज मानसिंहका, मिथिलेश पांडेय, आशुतोष दूबे, अजीत कुमार, सुरेश अग्रवाल समेत कई सामाजिक लोग तथा प्रबुद्ध जन उपस्थित थे.














No comments