Header Ads

रालोसपा के जिलाध्यक्ष बने दीनानाथ ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी ..

जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने में रालोसपा सफल हो रही है. यही पार्टी निरंतर प्रत्येक वर्गों को पार्टी में भागीदारी देकर सम्मानित करती है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि, दीनानाथ ठाकुर एक कर्मठ तथा ईमानदार व्यक्ति हैं 

- कहा, प्रत्येक वर्ग को भागीदारी देकर सम्मानित करती है रालोसपा
- जिलाध्यक्ष की अपील, "मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता."

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दीनानाथ ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी साथ ही अति पिछड़ा समाज से जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने में रालोसपा सफल हो रही है. यही पार्टी निरंतर प्रत्येक वर्गों को पार्टी में भागीदारी देकर सम्मानित करती है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि, दीनानाथ ठाकुर एक कर्मठ तथा ईमानदार व्यक्ति हैं जो संगठन के लिए दिन रात काम करते हैं. ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सही फैसला लिया है.

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं स्वयं जिला अध्यक्ष नहीं बल्कि, सारे कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की हैसियत रखते हैं और सभी मिलजुल कर संगठन को मजबूत करेंगे. इस दौरान एक जुलूस निकाला गया. जिसके अंबेडकर चौक पहुँचने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर ज्योति प्रकाश चौक पर कामरेड ज्योति प्रकाश माल्यार्पण किया. इस दौरान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. जिनमें बबन कुशवाहा, शुकुल राम, शिव प्रसाद कुशवाहा, बिहारी पासवान, योगेंद्र चौहान, धनजी मुखिया, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रकाश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, मिथिलेश राजभर, राजेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, पीयूष कुशवाहा, कालीचरण यादव, संतोष शर्मा, रामाकांत चौधरी, रिया शर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, अमरजीत गोंड भाई जवान कुशवाहा समेत कई लोग प्रमुख रहे.



















No comments