Header Ads

कुकुढ़ा कांड: युवती की लाश को कब्र के पास ले जाकर भी नहीं किया दफ़न ..

शव को दफनाने के लिए लेकर केंद्रीय कारा के पीछे गंगा नदी के समीप ले जाया गया.  हालांकि इसी बीच पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शव पुनः वापस ले जाया गया

- वरीय अधिकारियों के निर्देश शव को लाया गया वापस.
- 24 घंटे के बाद ही किया जाएगा  शव को दफन


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस शव को दफनाने के लिए लेकर केंद्रीय कारा के पीछे गंगा नदी के समीप ले जाया गया.  हालांकि इसी बीच पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शव पुनः वापस ले जाया गया बताया जा रहा है कि शव को शिनाख्त के लिए अभी 24 घंटे और सुरक्षित रखा जाएगा. 

बताया जा रहा है कि, शव को दफनाने के लिए जेसीबी द्वारा गड्ढे की खुदाई भी कर दी गई थी. लेकिन, इसी बीच शव को पुनः वापस ले जाया गया. शव को वापस ले जाने के मामले में जानकारी देने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका.
















No comments