Header Ads

भारतीय अटल सेना के आठ पदाधिकारी संगठन से निष्कासित

सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन विरोधी कार्यों में संलिप्तता के आरोप में संगठन के आठ पदाधिकारियों शशि भूषण सिंह, विष्णु सिंह, मुकेश सिंह,प्रेम प्रकाश शर्मा, भंवर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, नीता पारिक, अमित कुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने का निर्णय सुनाया गया.

- संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाने पर की गयी कार्रवाई
- सदस्यों ने बहुमत से लिया निर्णय.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय बैठक PSOI क्लब, चाणक्यापुरी, दिल्ली मे सम्पन्न हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संगठन महामंत्री ममता पांडेय, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन शर्मा,  ट्रस्ट के सचिव उदय प्रताप शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन सिंह, राकेश सिंह, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, संस्‍थापक सदस्य ओमपाल सिंह चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  विकास मिश्रा इत्यादि शामिल थे. इसी के परिपेक्ष्य में  भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की एक आपात बैठक स्थानीय ज्योति प्रकाश मेमोरियल लाइब्रेरी में आयोजित की गईज़. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी के साथ-साथ सुनील पाठक, गिट्टू तिवारी, मुन्ना तिवारी, रामजी दूबे, राधेश्याम सिंह, दीपक आजाद एवं आशुतोष तिवारी के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन विरोधी कार्यों में संलिप्तता के आरोप में संगठन के आठ पदाधिकारियों शशि भूषण सिंह, विष्णु सिंह, मुकेश सिंह,प्रेम प्रकाश शर्मा, भंवर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, नीता पारिक, अमित कुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने का निर्णय सुनाया गया.

इस बाबत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने बताया कि, जिन लोगों को निष्काषित किया गया है उन लोगों द्वारा संगठन के किसी भी सदस्य को बिना जानकारी दिए हुए अचीवमेंट अवार्ड आयोजित करना, संगठन के सदस्यों, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को बिना बताए अटल जी का फोटो लगाकर राम मंदिर के नाम पर भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के उत्तर प्रदेश इकाई बैनर तले शशिभूषण सिंह के फेसबुक का और भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) उत्तर प्रदेश आईडी से 10 लाख रुपये चंदा देने की घोषणा की गई.

इसके साथ ही अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के साथ ट्रस्ट के सदस्यों को बिना बताए 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार देने की घोषणा करना. ट्रस्ट के सदस्यों को टेलिफोनिक धमकी, महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष के नाम पर श्वेता पांडेय नाम से फेसबुक आईडी बनाकर चलाना जैसे मामले में आरोपी बनाया गया है.
















No comments