Header Ads

अविस्मरणीय रही तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के रंग में रंगा नगर ..

कई जगहों पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर इसे मनमोहक बना दिया गया. यात्रा के साथ चल रहे लोग भारत माता की जय एवं वीर शहीद अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा के दौरान बना अलौकिक दृश्य लोगों के लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया.

- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई भव्य तिरंगा यात्रा.
- पहली बार आयोजित तिरंगा यात्रा में दिखा गजब का उत्साह.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर में पहली बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों की याद में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. 205 मीटर लंबे तिरंगे के साथ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों के साथ साथ नगर के तमाम बुद्धिजीवियों तथा जिला प्रशासन का भी विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का नेतृत्व अंत्योदय सेवा संस्थान के संयोजक गिट्टू तिवारी कर रहे थे. 
स्टेशन रोड में ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर

तिरंगा यात्रा कमलदह पार्क से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए किला मैदान में आकर संपन्न हुई. इस दौरान नागरिकों में गजब का उत्साह देखने को मिला. जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई थी. वहीं, कई जगहों पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर इसे मनमोहक बना दिया गया. यात्रा के साथ चल रहे लोग भारत माता की जय एवं वीर शहीद अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा के दौरान बना अलौकिक दृश्य लोगों के लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया.

कार्यक्रम में सदर विधायक संजय तिवारी रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका, जदयू नेत्री लता श्रीवास्तव, राष्ट्रवादी अटल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी, राज कोचिंग संस्थान के निदेशक राजेश चौबे, मिथिलेश पांडेय, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद इंद्र प्रताप सिंह, नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, पंकज बसुधरी, मुन्ना सिंह समेत नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, एनसीसी कैडेट्स, शैक्षिक संस्थानों के बच्चे तथा अंत्योदय सेवा संस्थान के सारे सदस्यों की भी उपस्थिति रही.

















No comments