Header Ads

डुमरांव महाराज के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री ..

बताया कि, मुख्यमंत्री विशेष रूप से डुमरांव महाराज के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. इस दौरान तकरीबन 25 मिनट तक वह महाराज के आवास पर रुकेंगे ततपश्चात वह पुनः पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
- एक महीने के अंदर दूसरी बार मुख्यमंत्री का हो रहा है बक्सर आगमन.
- परिवहन मंत्री संतोष निराला तथा मंत्री जय कुमार सिंह भी होंगे शामिल.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: दिवंगत महाराज कमल सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को डुमरांव पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि, दिन में तकरीबन 1:30 बजे उनका आगमन होगा. जिसके बाद वह भोजपुर कोठी स्थित महाराज कमल सिंह के आवास पर पहुंचकर श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत महाराज को नमन करेंगे, तत्पश्चात वह पुनः पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री एक माह के अंदर दूसरी बार बक्सर पहुंच रहे हैं. इसके पूर्व वह जल जीवन हरियाली यात्रा में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री संतोष निराला ने बताया कि, मुख्यमंत्री विशेष रूप से डुमरांव महाराज के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. इस दौरान तकरीबन 25 मिनट तक वह महाराज के आवास पर रुकेंगे ततपश्चात वह पुनः पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ वह तथा उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह शामिल होंगे. जदयू जिलाध्यक्ष विंध्यांचल सिंह कुशवाहा तथा उपाध्यक्ष रवि राज ने कहा कि, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उनके द्वारा भी तैयारियां की जा रही हैं.

मामले में आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है लेकिन, लिखित तौर पर कोई सूचना नहीं आई है. हालांकि, आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.


















No comments