Header Ads

Buxar Top News: बाइक चोरों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त, चोर को दौड़ा कर पकड़ा ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शहर में जिस प्रकार बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफ़ा हुआ है पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है | पुलिस भी काफी सक्रियता के साथ चोरी की इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तत्पर हो गयी है |
रविवार को नगर के सत्यदेव गंज इलाके से एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया | हालाँकि, इस गिरफ्तारी में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी | दरअसल माखन भोग के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को देखकर पुलिस को शक हुआ और पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया | पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया | पकडे गए युवक ने अपना नाम शाहबाज खान बताया जो कि खलासी मुहल्ले का रहने वाला है |  पुलिस ने बताया कि पकडे गए युवक के पास से बरामद बाइक संख्या - BR-44-E-2754 भी चोरी की है |
पुलिस उपाधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस काफी तत्परता के साथ नगर में संदेहास्पद लोगों पर नज़र रखे हुए है | सादी वर्दी में कई पुलिस कर्मी नगर में कई स्थानों पर तैनात किये गए हैं | जहाँ भी कोइ संदेहास्पद व्यक्ति दिखाई पड़ता है पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करती है |

No comments