Buxar Top News: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सह झारखण्ड प्रभारी बनाए गए ज्ञानेश्वर गोंड़, बधाईयों का लगा तांता ..
आदिवासी नेता ज्ञानेश्वर गोंड़ को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
तथा झारखण्ड अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सह प्रभारी बनाया गया है.
- लम्बे समय से आदिवासी समुदाय के हक़ की लड़ते रहे हैं लड़ाई.
- आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी के गठन के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राम निवास नेताम, तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा अन्य वरिष्ठ जनजातीय
नेताओं द्वारा परामर्श एवं मार्गदर्शन से आदिवासी नेता ज्ञानेश्वर गोंड़ को
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखण्ड अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सह प्रभारी
बनाया गया है.
उक्त जानकारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
त्रिलोक कपूर ने ज्ञानेश्वर गोंड़ को प्रेषित पत्र के माध्यम से दी है.
लम्बे समय से आदिवासी समुदाय के संघर्षों की लडाई लड़ने वाले श्री
गोंड़ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखण्ड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सह
प्रभारी बनाए जाने से आदिवासी समुदाय में हर्ष व्याप्त है. सुबह से ही उने बधाई
देने वालों का तांता लगा हुआ है. वरिष्ठ नेता चंद्रकिशोर उर्फ़ गुड्डू तथा प्रभु कुमार ने प्रेस
विज्ञप्ति जारी कर उन्हें बधाई दी है.
Post a Comment