Header Ads

Buxar Top News: बेमौसम की बारिश में मसूर, चना, खेसारी की फसलों को नुकसान, सूरजमुखी, भिंडी, प्याज की खेती में मिलेगा फायदा - कृषि विज्ञान विभाग ।

इस वर्षा का प्रभाव सबसे अधिक किसानों की मड़ाई, (दौनी)  की गई फसलों जैसे मसूर, चना, खेसारी, सरसों पर देखा गया.

- रविवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश.
- वर्षा के प्रभाव के बारे में कृषि वैज्ञानिक ने दी जानकारी.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रविवार को हुई बे मौसम बरसात में प्रातः 5:20 से 5:30 तक कुल सात मिलीमीटर वर्षा कृषि विज्ञान केंद्र के लघु मौसम केंद्र कुकुढा में रिकॉर्ड की गई. विभाग के अनुसार इस वर्षा का प्रभाव सबसे अधिक किसानों की मड़ाई, (दौनी)  की गई फसलों जैसे मसूर, चना, खेसारी, सरसों पर देखा गया. इस बरसात से गेहूं चना की कटाई भी प्रभावित हुई. भूसे का रंग एवं गुणवत्ता भी इस वर्षा के कारण खराब होने की संभावना है. कृषि वैज्ञानिक देवकरण ने बताया कि किसान अपनी फसलों की प्रेसिंग करने  के लिए अच्छी तरह सुखा लें, साथ ही अनाज को धूप में सुखा लें. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्षा का लाभ मूंग, सूरजमुखी, भिंडी, प्याज की खेती में मिलेगा.















No comments