Header Ads

BuxarTopNews: बकसर को वामनाश्रम, सिद्धाश्रम व्याघ्रसर और वर्तमान बक्सर

बक्सर टॉप न्यूज़,  बक्सर:  नगर के विश्वामित्र काॅलोनी में चल रहे मानस कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान मंगलवार को कथा वाचक भारत भूषण ने कहा कि बक्सर पतित पावनी गंगा तथा पुण्य भुमि बकसर को वामनाश्रम, सिद्धाश्रम व्याघ्रसर और वर्तमान बक्सर को उर्जावान भूमि निरूपित किया। यह भूमि महर्षियों की तपस्थली रही है किन्तु प्रकारान्तर से यहां असुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ते रहता है महर्षि विश्वामित्र उन्ही आसुरी शक्तियों से पीड़ित थे। ताड़िका, मारिच, सुबाहु जैसे असुर वेदधर्म का नाश करने पर तुले थे। ऐसी परिस्थिति में उन्होने अयोध्यापति दशरथ से पृथ्वी का भार हरण के लिए आर्विभूत राम व लक्ष्मण को इस सिद्धाश्रम में लाया गया और असुरी शक्तियों से मुक्त कराकर यज्ञ को सफल बनाया गया। कािा के दौरान शिवशंकर तिवारी, कपिलमुनी तिवारी, अश्विनी अवस्थी, ललित बिहारी मिश्र, रमायण पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

No comments