Header Ads

Buxar Top News:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए भाजपा कर रही है भिक्षाटन, 30 को भेजी जाएगी सहायता-सांसद |






बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  बिहार में आयी भीषण बाढ़ में लगभग एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए है नेपाल के रास्ते से आये इस जल प्रलय में कुछ जिले पहली बार इस त्रासदी के चपेट में आए हैं। पूरी तरह प्रभावित 12 जिले है जबकि आंशिक रूप से 6 जिले प्रभावित हैं | इस जल प्रलय में कुल 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। उक्त बाते रविवार को परिसदन में स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने प्रेसवार्ता के दौरान कही |

सांसद ने कहा कि मई में ही कई जिलो के तटबंधों के निरीक्षण के बाद राज्य सरकार को मैंनेे आगाह किया था। परन्तु इस पर कोई पहल नहीं किया गया जिसका नतीजा है कि सूबे के 18 जिलो में बाढ़ से काफी क्षति हुई है। वर्तमान में बिहार में एनडीए की सरकार है जिसके द्वारा केन्द्र सरकार वार्ता कर राज्य व केन्द्र सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर बाढ़ से निबटने की योजना बन चुकी है और कार्य भी आरम्भ हो गया है। वहीं आगे के दिनों में केन्द्र व राज्य सरकार के बीच विशेष नीति बननी चाहिए जिससे आधारा समूह एवं गंगा के बाढ़ से बचाया जा सके। वहीं नेपाल, बंगलादेश के साथ भारत के पं. बंगाल, बिहार व झारखण्ड के साथ बैठक कर निजात निकालने की आवश्यकता है। बाढ़ से बचाव व राहत के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं स्वयं प्रधानमंत्री इस पर नजर रखे हुए हैं। मैंने प्रधानमंत्री से वार्ता की है संभव है कि बहुत ही जल्द वो बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भिक्षाटन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें कपड़े, अन्न एवं धन का संग्रह कर 30 अगस्त को बाढ़ पीड़ित इलाकों के लिए रवाना कर दिया जाएगा | सहायता देने के लिए किसी एक बाढ़ प्रभावित गाँव का भी चयन किया जाएगा |
प्रेसवार्ता के दौरान किसान र्मोचा के प्रदेश नेता अजय यादव, जिलाध्यक्ष - राणा प्रताप सिंह, विन्ध्याचल पाठक, राजवंश सिंह, विश्वनाथ राम, हिरामन पासवान, माधुरी कुंवर, पुनीत सिंह मौजूद रहे।











No comments