Header Ads

Buxar Top News: तकनीकी सप्ताह के दूसरे दिन भी अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने सिखाए खेती के तकनीकी गुर ...







बक्सर  टॉप न्यूज़: कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज, में 06 दिवसीय कार्यक्रम विषयक तकनीकी सप्ताहका दूसरे दिन का सत्र सम्पन्न हुआ। इस तकनीकी सप्ताहकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों एवं महिला कृषको, कृषि उत्पादन विक्रेताओं, कृषि समूह, कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों के कृषि एवं इससे संबंधित अधतन तकनीकी ज्ञान का संर्बधन एवं कृषि तकनीकी ज्ञान का हस्तांतरण करना हैं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य (वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव) डाॅ0अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि एवं वरीय वैज्ञानिक (अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला-फिलीपिंस”, भारत) के डॉ. शाहनवाज रसूलडार, सहित वरीय वैज्ञानिक डाॅ0 रियाज अहमद एवं डाॅ0 बिनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत वस्तु विशेषज्ञ  एवं प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक, डाॅ0 देवकरन द्वारा किया गया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डाॅ0 अजय ने कहा कि कृषि तकनीकियों का नवाचार किसान भाई भी कर सकते हैं एवं सहभागी तकनीकी विकास से उन्नत तकनीकियों को किसानों के खेत तक पहुंचा कर नई तकनीकों को अपनाने के स्तर को बढ़ाया जा सकता हैं। डाॅ0 शहनवाज रसूलडार ने बताया कि धान-गेहूँ पद्धिति में भूमि एवं जल प्रबंधन तकनीकी जैसे-लेजर लैंडलेवलर यंत्र के माध्यम से खेत समतलीकरण करने से जल, उर्वरक एवं बीज का समुचित बचाव होता है जिससे कृषि लागत में कमी आती है। वरीय वैज्ञानिक डाॅ0 रियाज अहमद ने बताया कि मृदा के माध्यम से फैलनेवाली बीमारियाँ जैसे-अरहर फसलों में उकठा एवं सब्जियों में जड़ सड़न बीमारियों के प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान), डाॅ0 मान्धाता सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। तकनीकी सप्ताहकार्यक्रम के अन्तर्गत दूसरे दिन जल प्रबंधन तकनीकीविषय पर तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें वर्षा जल संचयन, संरक्षण एवं इसके बहुआयामी उपयोग, धान खेत के चारों ओर मेड़ की ऊँचाई के फायदे, अरहर व मक्का फसल को मेड़ पर लगाने के फायदे, जल मग्न खेत में एक्सलफ्लो पंप द्वारा जल निकासी तकनीक एवं प्लास्टिक मलचिंग (पलवार) तकनीक द्वारा जल प्रबंधन संबंधी अवयवों की विस्तृत जानकारियाँ कृषकों को दी गई। साथ ही प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से उपरोक्त अवयवों का प्रदर्शन कर समस्याओं का समाधान भी किया गया। तकनीकी सत्र में उपस्थित अतिथिगणों के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र, के विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान), डाॅ0 मान्धाता सिंह, आरिफ परवेज (प्रक्षेत्र प्रबंधक), मो0 अफरोज सुल्तान (तकनीकी अधिकारी) व सीसा परियोजना के गोपाल कृष्ण पाण्डेय द्वारा व्याख्यान् प्रस्तुत किया गया व संबंधित कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।








No comments