Header Ads

Buxar Top News: अँखुआ ने किया संगठन विस्तार ..



" भोजपुरी की प्राचीन परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु ईमानदार कोशिश करते रहने की बात कही गई,,


- संगठन विस्तार कर लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी.

- पंकज भारद्वाज को बनाया गया अध्यक्ष.


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: भोजपुरी के लिए समर्पित साहित्यिक,समाजिक व सांस्कृतिक संगठन "अंखुआ" ने कार्यकारिणी समिति की बैठक की. साथ ही साथ उक्त बैठक संगठन विस्तार भी की गई. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पंकज भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार) को चयनित किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल राय (ख्यातिलब्ध भोजपुरी गायक), सचिव आशुतोष दुबे (सामाजिक कार्यकर्ता), कोषाध्यक्ष सुशील राय (भोजपुरी गायक) को बनाया गया.

कार्यकारिणी सदस्य: विष्णु ओझा (मशहूर भोजपुरी गायक), मंगलेश तिवारी "मुफलिस" (पत्रकार व रंगकर्मी), विजय बहादुर सिंह (अंतर्राष्ट्रीय संघ संचालक), जितेंद्र कुमार (भोजपुरी गायक), शशि बावला (मशहूर भोजपुरी गीतकार), सर्वजीत कुशवाहा (सोशल एक्टिविक्ट), अखिलेश पांडेय (शिक्षाविद), राजीव कुमार रंजन (सामाजिक कार्यकर्ता), गौतम पाठक (सामाजिक कार्यकर्ता), देवेंद्र सिंह यादव (सामाजिक कार्यकर्ता), ओ.पी लीला पांडे (पत्रकार व रंगकर्मी) बनाए गए.

वहीं संरक्षक/ मार्गदर्शक के रुप मे महंत राजा राम शरण दास जी महाराज,  पंडित तारकेश्वर मिश्रा "राही" (भोजपुरी के मशहूर गीतकार), लक्ष्मण ओझा "बागी" (भोजपुरी गीतकार) के नामों का चयन किया गया.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नव गठित टीम अपनी क्षमता के साथ भोजपुरी की प्राचीन गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखने के लिए  ईमानदार कोशिशें करती रहेगी. बैठक में मौजूद सभी लोगों ने नव गठित टीम को शुभकामनाएं दी.

- इन्द्रकांत तिवारी




















No comments