Header Ads

मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को ले प्रशासनिक पदाधिकारियों ने की स्थल की जांच ..

सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना जलालपुर गांव में मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को ले डुमराँव डीएसपी के. के. सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ स्थल की जांच  की

- 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आगमन की है संभावना.

- पूर्व राज्य परिषद सदस्य के निधन श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना जलालपुर गांव में मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को ले डुमराँव डीएसपी के. के. सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ स्थल की जांच  की.


संभावित यात्रा के संबंध में जदयू अति पिछड़ा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापति ने बताया की एकौना गांव निवासी जदयू संगठन के पूर्व राज्य परिषद सदस्य राम अवधेश चौधरी के असामयिक निधन होने के बाद श्रद्धांजलि सभा तथा ब्रह्मभोज में दिनांक 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के आगमन की संभावना है. जिसको लेकर मध्य विद्यालय एकौना जलालपुर के प्रांगण में डुमराँव डीएसपी ने एसडीओ तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, पंचायत के उप मुखिया धनु चौरसिया, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संभावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले स्थल की जांच की है .
























No comments