Header Ads

जन आकांक्षा जानने पटना पहुंचेगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने तेज किया अभियान ..

बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक सभी प्रदेश प्रतिनिधि को बनाया गया. जिसमें प्रखंडो से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने हेतु जन सपंर्क सोशल मीडिया, बैनर पोस्टर के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया


- 3 फरवरी को जन आकांक्षा रैली का हुआ है आयोजन.

- विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है प्रचार प्रसार.


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: गुरुवार को कांग्रेस जिला कमेटी कार्यालय में 3 फरवरी को गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली की तैयारी हेतु बैठक की गई. जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त द्वय पर्यवेक्षक लाल शरण सिंह एवं सरोज कुमार चौबे ने भाग लिया.

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की. कार्यक्रम में 3 फरवरी को जन आकांक्षा रैली गांधी मैदान में राहुल गांधी को संबोधित करगें. उसमे बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक सभी प्रदेश प्रतिनिधि को बनाया गया. जिसमें प्रखंडो से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने हेतु जन सपंर्क सोशल मीडिया, बैनर पोस्टर के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में जो लोगो के द्वारा तथ्य रखा गया उसमे बक्सर जिले से 5000 हजार लोग रैली में भाग लेने हेतु जायेगे. साथ ही जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन एवं विधायक मुन्ना तिवारी के द्वारा सभी उचित व्यवस्था को बताया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन के तरफ से ज्यादा से ज्यादा लोगो को ले जाने की मुक्कमल व्यवस्था की गई है.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, प्रो.बलराज ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, राम प्रवेश तिवारी, राजर्षि राय, विनय सिंह, चंद्रशेखर पाठक, अफजल हुसैन चंद, अजय कुमार सिंह, जवाहर दूबे, भरत यादव, राजारमण पांडेय, संजय पांडेय, ललन मिश्रा, महिमा शंकर उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, पप्पू दुबे, अनुराग त्रिवेदी, गुप्तेश्वर चौबे, रोहित उपाध्याय, निशांत जमाल अली, सुरेश जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, पप्पू पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.












No comments