Header Ads

राजेश चौबे बने जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ..

श्री चौबे ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. 

- मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार.
- 2008 में लोजपा युवा नगर अध्यक्ष का निभा चुके हैं दायित्व.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर के राज कोचिंग के निदेशक राजेश कुमार चौबे को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कन्हैया सिंह ने श्री चौबे का मनोनयन किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि चौबे के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा जिले में संगठन और मजबूत होगा.

शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री चौबे ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. उधर, चौबे के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रामजी प्रसाद, राजीव तिवारी, धीरज तिवारी, माइकल पांडेय, आनंद पांडेय, रामू सिंह, गुलाम हसनैन आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है. बता दें कि, श्री चौबे वर्ष 2008 में लोजपा में युवा नगर अध्यक्ष रह चुके हैं.
















No comments