Header Ads

सड़कों पर रात काटने वालों के बीच बांटे गए कंबल, पूरी रात चला अभियान ..

साथ ही साथ ठंड के मौसम में रिक्शा का परिचालन कर रहे लोगों के बीच भी कंबलों का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि, सरकार के निर्देश पर यह अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा.

- चौक-चौराहों पर ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच हुआ वितरण.
- एसडीएम ने कहा आगे भी चलता रहेगा अभियान.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर में प्रशासन के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान रात के अंधेरे में बक्सर नगर की सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों के बीच एसडीएम कृष्ण कुमार उपाध्याय के निर्देश पर कंबल बांटे गए. जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि, प्रशासन के द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर यह वितरण किया गया है. जिसमें नगर के तमाम सार्वजनिक जगहों पर सो रहे लोगों के बीच कंबल बांटे गए. साथ ही साथ ठंड के मौसम में रिक्शा का परिचालन कर रहे लोगों के बीच भी कंबलों का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि, सरकार के निर्देश पर यह अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा.

उधर, सर्द रातों में कंबल पाकर जरूरतमंद प्रशासन के इस प्रयास की काफी सराहना कर रहे थे. ठिठुरन भरी ठंड में कंबल प्राप्त कर उन्होंने प्रशासन तथा ईश्वर का धन्यवाद दिया.

















No comments