Header Ads

Buxar Top News: 97 वीं जयंती पर कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दूबे को किया नमन..

आज ही के दिन भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में दुबे जी का जन्म हुआ था. शुरू से ही जुझारू रहे दूबे स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे.

- स्व. दूबे के जीवन से शिक्षा लेने की कही गयी बात.
- श्रमिक नेता के रूप में अब भी कायम है पहचान.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के 97 वे जन्मदिन पर कांग्रेसी जनों ने नगर के चीनी मिल स्थित कांग्रेस पार्टी के कैम्प कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिन मनाते हुए कांग्रेस जनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उत्साह और संकल्प के साथ मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र ओझा एवं संचालन इंटक के जिला सचिव राकेश तिवारी ने किया. सभा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से शिक्षा लेकर कांग्रेस पार्टी के उत्थान और प्रगति का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि 1921 में आज ही के दिन भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में दुबे जी का जन्म हुआ था. शुरू से ही जुझारू रहे दूबे स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे. 1952 से 57 तथा 62 से लगातार 77 तक बेरमो से विधायक रहे. 1985 में शाहपुर से विधायक चुने गए और 25 मार्च 1985 को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनकी पहचान श्रमिक नेता के रूप में अब भी कायम है. आज हमें उनसे प्रेरणा लेने की अत्यंत आवश्यकता है. रामजन्म सिंह यादव, गिरिजेश्वर यादव, अजय ओझा, राहुल चौबे, रमाशंकर मिश्रा, दीपक सिंह, लक्ष्मी कांत ओझा, गोरखनाथ चौबे, वेंकटेश्वर चौबे, राज नारायण दुबे, अमरनाथ पाठक, शिवजी पासवान, प्रेम नंदन चौधरी, लक्ष्मण शर्मा, अमित आनंद, जगलाल राम, मोहम्मद अशफाक, वकार आलम, शशिकांत प्रियदर्शी, कैलाश चौधरी समेत अन्य शामिल थे.










No comments