Header Ads

आशा कर्मियों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार ..

हड़ताल के दौरान कोई भी आशा कर्मी किसी गर्भवती या प्रसूति महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं लाएंगे और ना ही अस्पताल के कार्यों में सहयोग करेंगी.

- सिमरी प्रखंड कार्यालय पर आयोजित था धरना का कार्यक्रम
- आशा कर्मियों ने दी चेतावनी, मांगे नहीं माने जाने पर होगा बड़ा आंदोलन.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सिमरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल कर नारेबाजी की .

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जब तक हम लोग का वेतनमान 18 हज़ार रुपया तथा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी आशा कर्मी रहेंगी. हड़ताल के दौरान कोई भी आशा कर्मी किसी गर्भवती या प्रसूति महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं लाएंगे और ना ही अस्पताल के कार्यों में सहयोग करेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार हम सभी आशा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है . भारत के अन्य राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली हर सुविधाएं आशा कर्मियों को नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे . कार्यक्रम में सुनीता देवी, रिंकी देवी, सोनी देवी, फुलिया देवी, पुष्पा देवी,  विंध्याचली देवी, सरिता देवी मीरा देवी उषा सिंह चंद्रावती देवी कांति देवी सरस्वती देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी .
























No comments